home page

चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल, डीएमसीएच रेफर

 | 

दरभंगा, 30 अगस्त (हि.स.)।

जिला अंतर्गत बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र की मकरमपुर पंचायत स्थित मोमीन टोला में रविवार सुबह पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू से किए गए हमले में मोहम्मद फैज गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और डीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

घायल के परिजनों के अनुसार, फैज सुबह रोज की तरह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी क्रम में मोहम्मद खालिद, मोहम्मद समीर और मोहम्मद अलीद ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। चाकू लगने से फैज के शरीर पर गंभीर जख्म हो गए और वह मौके पर गिर पड़े।

परिजन उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बेनीपुर ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra