home page

संदिग्ध हालत में युवक का शव सड़क किनारे मिला

 | 

औरैया, 04 मई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

अजीतमल क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार ने बताया कि अस्ता निवासी त्रिभुवन सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, जिससे घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजकर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। -----------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार