home page

बल्ब चोरी के आरोप में युवक पर लाठी डंडों से हमला, मेडिकल कॉलेज रेफर

 | 
बल्ब चोरी के आरोप में युवक पर लाठी डंडों से हमला, मेडिकल कॉलेज रेफर


बहराइच, 23 अप्रैल (हि.स.)। बल्ब चोरी के विवाद में खैरीघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत नकहुआ में दबंगों ने एक युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गम्भीर घायल हो गया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

ग्राम पंचायत नकहुआ निवासी राकेश पुत्र मनोहर ने बताया कि करीब दो माह पूर्व घर के पास लगे विद्युत पोल का बल्ब गिर गया था। इस बात को लेकर पड़ोसी उस पर बल्ब चोरी का आरोप लगा रहे थे। राकेश के विरोध करने पर पड़ोसी आक्रोशित होकर हमला कर दिया।

हमले में राकेश के हाथ में गम्भीर चोट आई है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने राकेश को उपचार हेतु सीएचसी शिवपुर भेजा।

सीएचसी अधीक्षक डॉ नलिन राजा ने बताया कि राकेश की गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष खैरीघाट आनन्द सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA