home page

तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

 | 
तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार


कानपुर, 19 सितंबर (हि.स.)। चकेरी थाना क्षेत्र के ओमपुरवा इलाके में शनिवार को पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह असलहा लेकर क्षेत्र में घूम रहा था।

थाना प्रभारी अजीत प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक तमंचा लेकर घूम रहा है और लोगों को डरा रहा है। पुलिस टीम ने कैंट बॉर्डर के पास उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में आरोपित की पहचान कैंट के काकौरी निवासी शिव उर्फ शुभम के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि तमंचा उसने उन्नाव के कटरी इलाके से खरीदा था और शौक के लिए अपने पास रखकर घूम रहा था। पुलिस ने बरामद असलहे को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपित के खिलाफ चकेरी, बिठूर और कैंट थाने में पहले से तीन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली। पुलिस उसके पुराने आपराधिक मामलों का विवरण जुटाने के साथ ही तमंचा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की भी तलाश कर रही है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप