home page

बिहार से पिस्टल खरीदकर ला रहा युवक को जीआरपी ने पकड़ा

 | 
बिहार से पिस्टल खरीदकर ला रहा युवक को जीआरपी ने पकड़ा


देवरिया, 28 मार्च (हि.स.)। जीआरपी ने शनिवार को चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन देवरिया सदर के पूर्वी साइन बोर्ड के पास से एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सहारनपुर के ग्राम कलसी निवासी अभिषेक उपाध्याय के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 32 बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बिहार गया था, जहां उसने एक अज्ञात व्यक्ति से सोशल मीडिया पर रील बनाने के उद्देश्य से 45 हजार रुपये में पिस्टल और कारतूस खरीदा था। वह इसे लेकर अपने गांव लौट रहा था, तभी पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया। एसपी रेलवे ने बताया कि बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक