अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
देवरिया, 30 मई (हि.स.)। जिले की थाना सुरौली पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचे के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।
बरहज क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि थाना सुरौली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने नकटा पुल से पहले स्थित तीनमुहानी के पास घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोक लिया। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम मिश्रौलिया गांव निवासी नितेश यादव (19) बताया। वह मोटरसाइकिल (यूपी 52 एज़ेड 9440) से जा रहा था। उन्होंने बताया कि बरामदगी के आधार पर थाना सुरौली में मुकदमा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

