home page

रायपुर : 120 पौवा अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

 | 
रायपुर : 120 पौवा अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार


रायपुर, 29 मार्च (हि.स.)। थाना खरोरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि, ग्राम चिचोली स्थित यादव चिकन एवं मछली सेंटर की दुकान में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

रेड कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम ईश्वर उर्फ बिट्टू बताया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने दुकान से अवैध रूप से शराब बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपित की दुकान की तलाशी लेने पर एक बोरी के अंदर 120 पौवा देशी मदिरा (मसाला शोले) बरामद हुई।

आरोपित ईश्वर उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 120 पौवा अवैध देशी शराब एवं बिक्री नगदी राशि 3,600 कुल कीमती 15,600 रुपये जब्त कर आरोपित के विरुद्ध थाना खरोरा में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर