home page

कानपुर पुलिस ने 504 ग्राम चरस के साथ युवक काे किया गिरफ्तार

 | 
कानपुर पुलिस ने 504 ग्राम चरस के साथ युवक काे किया गिरफ्तार


कानपुर, 09 मई (हि.स.)। कल्याणपुर थाना की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पांच सौ चार ग्राम अवैध चरस बरामद की है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने शनिवार को बताया कि पुलिस की टीम राजपूत चौराहे से कटियार चौराहे की ओर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान युवक के पास से पांच सौ चार ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपित की पहचान अंकुश सोनकर उर्फ अवल सोनकर के रूप में हुई है। वह नई बस्ती मिर्जापुर खंडुजा, हाईटेंशन लाइन वीएस एजुकेशन स्कूल के पास रहता है। पुलिस आरापित से यह पता लगा रही है कि वह चरस कहां से लाकर किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप