home page

सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्र के साथ युवक गिरफ्तार

 | 
सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्र के साथ युवक गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 18 मार्च (हि.स.)। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम रॉकी राय (31) है, जो बर्धमान जिले का निवासी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार शाम सूर्य सेन पार्क इलाके में युवक को संदिग्ध रूप से घूमते देख पुलिस ने उसे पूछताछ किया। जिससे युवक घबरा गया। उसके व्यवहार में असामान्यता देख पुलिस का शक हो गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक आग्नेयास्त्र और कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह शामिल है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार