देवरिया में पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार
देवरिया, 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जन पद में भटनी थाना पुलिस ने रविवार काे पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान निखिल कुमार (18) पुत्र मोतीलाल राजभर, निवासी समुहती टोला चरखीया, थाना विजयीपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। उसे शिवबनकटा चौराहे से डुमरी जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि मामला 19 मई 2026 को दर्ज कराया गया था, जब एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपित 13 मई की रात बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। शिकायत के आधार पर भटनी थाने में संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। क्षेत्राधिकार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने 27 मई को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद से आरोपित की तलाश की जा रही थी।
--------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

