एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, 46.79 एमडी जब्त, केस दर्ज
जोधपुर, 22 सितम्बर (हि.स.)। शहर के पाल बालाजी मंदिर के सामने आए एक निजी गार्डन के पास में युवक को पकड़ा गया। तलाशी में युवक के पास से 46.79 एमडी ड्रग बरामद हुई। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। उससे अब एमडी ड्रग को लेकर अग्रिम पूछताछ की जा रही है।
पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया, डीसीपी वेस्ट श्रीमती कमल शेखावत के दिशा निर्देशानुसार मादक पदार्थों की रोकथाम की कड़ी में एसीपी प्रतापनगर नतीशा जाखड़ के सुपरविजन और थानाधिकारी गोविंद व्यास के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार की शाम को मुखबिरी सूचना पर पाल बालाजी मंदिर के सामने आए ऋतु वैन्यू गार्डन के पास में एक युवक को पकड़ा। युवक के पास में 46.79 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई। इस पर आरोपी करणी नगर बड़लियां झंवर निवासी अशोक पुत्र जेठाराम को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। थाने के एसआई महेंद्र कुमार आदि भी कार्रवाई में शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

