अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार
| Sep 18, 2026, 15:34 IST
जोधपुर, 18 सितम्बर (हि.स.)। शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल और खाली मैंगजीन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि राजीव गांधी नगर कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक द्वारा मुस्लिम छात्रावास के पास में अवैध हथियार लेकर घूमने की जानकारी मिली। इस पर एसआई तपेंद्र सिंह मय टीम को वहां भेजा गया। पुलिस की टीम ने न्यू सिंधी बस्ती झंवर रोड निवासी कासिम खां पुत्र अयूब खां को पकड़ा और उसके पास से देशी पिस्टल और खाली मैंगजीन को बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

