अवैध शराब बेचते हुए एक युवक रंगे हाथ गिरफ्तार
रायपुर, 24 जून (हि.स.)। टिकरापारा पुलिस ने देवपुरी भाठागांव में अवैध शराब बेचते हुए एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम अजय जांगडे है, जो भाठापारा देवपुरी निवासी है। आरोपित के कब्जे से अवैध शराब 6.300 लीटर देशी मदिरा कीमती 35 सौ रुपये बरामद किया है। आरोपित के विरूद्ध थाना टिकरापारा में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस ने बताया कि, आज 24 जून को सूचना मिली कि, भाठापारा देवपुरी निवासी अजय जांगडे द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बेचा जा रहा है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर अजय जांगडे के कब्जे से अवैध शराब 6.300 लीटर देशी मदिरा कीमती 35 सौ रुपये बरामद किया है। आरोपित को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

