home page

गांधीधाम एक्सप्रेस में अवैध शराब सहित एक यात्री गिरफ्तार

 | 
गांधीधाम एक्सप्रेस में अवैध शराब सहित एक यात्री गिरफ्तार


जोधपुर, 05 जून (हि.स.)। लूणी रेलवे स्टेशन पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीआरपी की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही।

जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई कंचन राठौड़ ने सूचना के आधार पर भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक यात्री के ट्रॉली बैग से अंग्रेजी शराब की बोतलें और पव्वे बरामद किए गए। आरोपी सीट के नीचे ट्रॉली बैग छिपाकर शराब ले जा रहा था।

कार्रवाई में जीआरपी के कांस्टेबल अशोक खोखर एवं आरपीएफ के ललित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी बासनी जोधपुर निवासी देवगिरिको गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश