home page

रायपुर : अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार, 102 पौवा अंग्रेजी शराब और वाहन जब्त

 | 
रायपुर : अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार, 102 पौवा अंग्रेजी शराब और वाहन जब्त


रायपुर, 26 जून (हि.स.)। थाना खमतराई पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन कर बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 102 पौवा (18.360 बल्क लीटर) अंग्रेजी शराब, परिवहन में प्रयुक्त दुपहिया वाहन तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग एक लाख 19 हजार 240 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, मेटल पार्क, रावांभाठा क्षेत्र में एक युवक दुपहिया वाहन से अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना खमतराई पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम जितेन्द्र निषाद (22 वर्ष), निवासी नया बेन्द्री, थाना उरला, जिला रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके दुपहिया वाहन में रखी दो प्लास्टिक की बोरियों से गोल्डन गोवा व्हीस्की के कुल 102 पौवा (180-180 मिलीलीटर) सीलबंद बोतलें बरामद हुईं। इनमें एक बोरी में 50 और दूसरी में 52 पौवा शराब रखी गई थी।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब 12,240 रुपये मूल्य की 18.360 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब, लगभग एक लाख रुपये कीमत का दुपहिया वाहन तथा 7 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत एक लाख 19 हजार 240 रुपये है।

इस मामले में थाना खमतराई में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर