गांजा बेचने आया युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
| Oct 23, 2026, 15:56 IST
जोधपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने गांजे के साथ एक युवक को पकड़ा। आरोपी गांजा बेचने की फिराक में था। संदिज्ध लगने पर उसे पकड़ा गया और तलाशी में 156 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाधिकारी गोविंद व्यास गश्त पर थे। तब सेक्टर 11 में एक संदिज्ध युवक को पकड़ा और तलाशी ली गई। युवक के पास में 156 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस पर आरोपी सिविल एयरपोर्ट रोड पाबूपुरा निवासी विशाल पुत्र रतनलाल को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

