देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 20 मार्च (हि. स.)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सिलीगुड़ी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार रात प्रधान नगर थाना इलाके में पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम गोपाल कर्मकार है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच प्रधान नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि दार्जिलिंग मोड़ इलाके में एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने जब युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वैध कागजात न दिखा पाने पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित को गुरुवार को ही सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

