home page

ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

 | 

सिलीगुड़ी, 4 जून (हि.स.)। नक्सलबाड़ी थाना पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान दिवाकर सिकदार के रूप में हुई है। वह नक्सलबाड़ी के खालपाड़ा इलाके का निवासी बताया गया है।

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात नक्सलबाड़ी के कोटियाजोत स्थित श्मशान मैदान के पास की गई।

पुलिस के अनुसार, रात के अंधेरे में कुछ लोगों के एकत्र होकर मादक पदार्थों के लेन-देन की आशंका होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान युवक की पैंट की जेब से एक पैकेट मादक पदार्थ बरामद हुआ। जांच में इसे ब्राउन शुगर पाया गया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब 51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार को आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार