home page

ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

 | 
ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 25 मई (हि. स.)। मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने खालपाड़ा चौकी इलाके से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान साहिद अंसारी (30) के रूप में हुई है, जो बिहार के किशनगंज का निवासी है।

मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार दोपहर बर्दमान रोड पर छापेमारी कर उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 101 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपित किशनगंज से सिलीगुड़ी आकर ड्रग्स की खेप सौंपने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित को मंगलवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार