home page

भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

 | 
भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 21 मई (हि. स.)। नक्सलबाड़ी में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान विश्वजीत प्रमाणिक के रूप में हुई है, जो मुर्शिदाबाद के साहबाजपुर का निवासी है। युवक के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एशियन हाईवे पर नक्सलबाड़ी के खालपाड़ा मोड़ के पास गुरुवार एक संदिग्ध युवक को रोका गया। पूछताछ के दौरान उसकी बातों में विरोधाभास मिलने पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके स्कूल बैग से तीन प्लास्टिक टिफिन बॉक्स में छिपाकर रखी गई ब्राउन शुगर बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 310 ग्राम है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपित मुर्शिदाबाद के जंगीपुर से बस के जरिए नक्सलबाड़ी पहुंचा था और यहां ड्रग्स की डिलीवरी करने की योजना थी। लेकिन पुलिस की सतर्कता से यह साजिश नाकाम हो गई और

आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार