home page

मालदा में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

 | 
मालदा में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस


मालदा, 11 मई (हि. स.)। जिले में चुनाव के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सख्त नजर रख रही है। इसी कड़ी में चांचल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खेलनपुर इलाके से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित की पहचान रणी हुसैन (30) के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसे रविवार देर रात संदिग्ध हालत में घूमते देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 9-एमएम पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

वैध दस्तावेज न दिखा पाने पर पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। चुनाव के बाद जब जिले में सुरक्षा कड़ी की गई है, ऐसे में आरोपित के पास हथियार मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित ने यह हथियार कहां से हासिल किया और क्या साजिश था।

सोमवार को आरोपित को चांचल महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेने की अपील की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार