home page

दो वन-शटर और कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक

 | 

मालदा, 27 सितंबर (हि. स.)। रतुआ थाना क्षेत्र के समसी चौकी की पुलिस ने अभियान चलाकर आग्नेयास्त्र और कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक को रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान खालेदुर रहमान उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। वह रतुआ थाना क्षेत्र के बालूपुर इलाके का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, चांदमणि-2 ग्राम पंचायत के बालूपुर इलाके में शनिवार देर रात अभियान चलाकर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो इम्प्रोवाइज्ड वन-शटर आग्नेयास्त्र और चार राउंड कारतूस बरामद किए गए। जिसके बाद पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर लिए है।

पुलिस का दावा है कि आरोपित के खिलाफ पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का रिकॉर्ड रहा है। उसके पास हथियार और कारतूस रखने का उद्देश्य क्या था तथा उसने इन्हें कहां से हासिल किया, इसकी जांच की जा रही है। आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार