home page

ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

 | 

सिलीगुड़ी, 04 नवंबर (हि.स.)। सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत खालपाड़ा आउटपोस्ट पुलिस ने मंगलवार रात सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर पांच स्थित रामघाट नया बस्ती इलाके में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 286 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद कादिर के रूप में हुई है। वह रामघाट नया बस्ती इलाके का निवासी है। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बुधवार आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार