home page

प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार

 | 
प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 29 नवंबर (हि. स.)। सिलीगुड़ी के भक्ति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फौजी मैदान इलाके से सादे कपड़ों में तैनात पुलिस टीम ने प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप के साथ रविवार शाम एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से लगभग 30 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राजीव पोद्दार के रूप में हुई है, जो पाल पाड़ा का निवासी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपित एक बैग में प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें लेकर तस्करी के उद्देश्य से फौजी मैदान पहुंचा था। इसी दौरान पहले से सतर्क भक्ति नगर थाने की सादे पोशाक वाली पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बैग से करीब 30 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। भक्ति नगर थाने की पुलिस आरोपित को सोमवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार