home page

राजगढ़ः कमरे में साड़ी के फंदे से युवक की संदिग्ध मौत

 | 
राजगढ़ः कमरे में साड़ी के फंदे से युवक की संदिग्ध मौत


राजगढ़, 09 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बस स्टैंड के समीप रहने वाले 42 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया।

जानकारी के अनुसार तलेन निवासी पवन पुत्र प्रेमसिंह यादव का शव घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल रवाना किया। परिजनों के अनुसार घटना के समय युवक की पत्नी और बेटी नीचे के कमरे में सो रही थीं, जबकि उसका बेटा ननिहाल में था। सुबह जब पत्नी ऊपर के कमरे में गई तो पवन यादव फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसका वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक