home page

राजगढ़ः युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

 | 
राजगढ़ः युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी


राजगढ़, 02 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलबेआश्रम में रविवार की रात 30 वर्षीय युवक ने कमरे में कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पीपलबेआश्रम निवासी हरनामसिंह (30) पुत्र सूरजसिंह राजपूत रविवार रात घर लौटा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। उसके माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात में जब मां उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मां ने अंदर जाकर देखा तो हरनामसिंह फांसी के फंदा पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर देहात ब्यावरा थाना पुलिस भी पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ब्यावरा भिजवाया। बताया गया है कि हरनामसिंह शादीशुदा था, लेकिन उसकी पत्नी पिछले करीब दो साल से उससे अलग रह रही थी। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों के बयान और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक