home page

राजगढ़ः युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी पर लटका मिला शव

 | 
राजगढ़ः युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी पर लटका मिला शव


राजगढ़, 13 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के जीन मोहल्ले में 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

पुलिस के अनुसार जीन मोहल्ला निवासी द्वारिकाप्रसाद (33) पुत्र राधेश्याम मंडलोई देर रात घर पहुंचा था। परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे। रात में वह अपने कमरे में चला गया। सुबह जब परिजनों ने उसे देखा तो वह फांसी के फंदा पर लटका मिला। भाई और पड़ोसी तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कुरावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक