राजगढ़ः बंद कमरे में 18 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी
राजगढ़, 29 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भंवर काॅलोनी में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने मंगलवार की रात बंद कमरे में कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के अनुसार, जीरापुर हाल भंवर काॅलोनी राजगढ़ निवासी 18 वर्षीय लखन पुत्र मनोहरसिंह राव ने बंद कमरे में फांसी लगाकर खुदकुषी कर ली। घटना की जानकारी उस समय लगी,जब इंदौर से लौटे बड़े भाई ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों की मदद से उसे तुड़वाया। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। युवक रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था। आनन- फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
युवक राजगढ़ की भंवर कॉलोनी में किराए से रहकर काम-धंधा करता था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

