home page

राजगढ़ः जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

 | 
राजगढ़ः जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत


राजगढ़, 20 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुराखुर्द में रहने वाले 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध जहरीला पदार्थ खाने की आशंका के बाद मंगलवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम जैतपुराखुर्द निवासी राजेश (25) पुत्र मोहनलाल वर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे मंगलवार देर रात खिलचीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक अनुमान है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया होगा, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

परिजनों ने बताया कि राजेश मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। परिवार में माता-पिता, एक विवाहित बहन और एक छोटा भाई शामिल हैं। मृतक के पिता ने बताया कि राजेश पिछले कुछ समय से विवाह को लेकर चिंतित रहता था। परिवार उसके लिए रिश्ते तलाश रहा था, लेकिन बात तय नहीं हो पा रही थी, जिससे वह मानसिक दबाव में दिखाई देता था। परिजन आशंका जता रहे हैं कि इसी तनाव के चलते उसकी तबीयत बिगड़ी होगी। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और चिकित्सीय रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक