राजगढ़ः छत से गिरने पर युवक की मौत
राजगढ़, 25 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तलेनी में रविवार की रात एक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बीती रात ग्राम तलेनी निवासी 35 वर्षीय शिवपाल पुत्र नंदकिशोर राजपूत रात में घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि युवक शराब का आदी था और संभवतः नशे की हालत में उसका संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ा, जिससे उसे सिर में गंभीर चोटें आईं। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

