home page

राजगढ़ः जहरीला पदार्थ खाने से युवक की उपचार के दौरान मौत

 | 
राजगढ़ः जहरीला पदार्थ खाने से युवक की उपचार के दौरान मौत


राजगढ़, 05 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम मूंडलावारोल में 21 वर्षीय युवक की गुरुवार की रात जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, ग्राम मूंडलावारोल निवासी मनीष पुत्र घीसीलाल मोंगिया गुरुवार रात गांव के शासकीय विद्यालय के मैदान में पहुंचा, जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई मोहन को मोबाइल पर फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है और उसे बचा लिया जाए। सूचना मिलते ही मोहन और उसका चचेरा भाई स्कूल मैदान पहुंचे। वहां मनीष जमीन पर तड़पता हुआ मिला। दोनों उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि रात करीब 9 बजे तक मनीष परिवार और पड़ोसियों से सामान्य बातचीत कर रहा था। इसके बाद वह घर से निकल गया। मजदूरी करने वाले परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि वह इतना बड़ा कदम क्यों उठाएगा। फिलहाल युवक द्वारा जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों सहित अन्य लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक