home page

राजगढ़ः खेत पर जाने का कहकर निकला युवक, कुएं में मिला शव

 | 
राजगढ़ः खेत पर जाने का कहकर निकला युवक, कुएं में मिला शव


राजगढ़, 20 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ग्राम बाक्यापुरा में मंगलवार दोपहर खेत में बने कुएं में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक घर से खेत पर जाने का कहकर निकला था। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो उसका शव कुएं में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बाक्यापुरा निवासी नारायण सिंह (22) पुत्र चंदा तंवर मंगलवार को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान खेत में बने कुएं में उसका शव दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, युवक शराब पीने का आदी था। घटना के समय भी उसके नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, वह किन परिस्थितियों में कुएं में गिरा, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक