home page

राजगढ़ः पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाया, हालत गंभीर

 | 
राजगढ़ः पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाया, हालत गंभीर


राजगढ़, 04 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर पत्नी से विवाद के बाद 28 वर्षीय युवक ने बस स्टैंड के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस की मदद से युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शाजापुर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार ईचिवाड़ा निवासी मनीष पुत्र कालूराम अहिरवार रविवार को अपने गांव से सारंगपुर आया था। बस स्टैंड के पास उसने मोबाइल फोन पर पत्नी से बात की। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। परिजनों के अनुसार पत्नी के उसके पास नहीं आने से नाराज मनीष ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह पेड़ के नीचे बैठकर उल्टियां करने लगा। पास की दुकान पर मौजूद पूर्व विधायक मालवीय ने युवक को देखा और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल ले गए। परिजनों ने बताया कि पत्नी से विवाद और उसके पास नहीं आने के कारण युवक ने यह कदम उठाया। हालांकि युवक ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक