home page

मोबाइल देख रहा था छोटा भाई मना करने पर भी नहीं माना तो कर दी हत्या

 | 
मोबाइल देख रहा था छोटा भाई मना करने पर भी नहीं माना तो कर दी हत्या


धमतरी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। मोबाइल पर बात करने की बात को लेकर उपजे विवाद के बीच आक्रोशित बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या कर दी। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

खल्लारी थाना से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव निवासी कुंदन सोरी रविवार को मोबाइल देख रहा था, तभी उसके बड़े भाई कैलाश सोरी ने मोबाइल देखने से टोका। इस बात को लेकर दोनों भाईयों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा, तो तैश में आकर बड़े कैलाश सोरी ने घर में रखे डंडा से कुंदन सोरी की जमकर पिटाई कर दी। सिर व कई जगहों पर लकड़ी के वार से कुंदन लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। खून अधिक बहने से कुंदन की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर ग्रामीणों तक पहुंची, तो पुलिस में खबर की गई। इधर मृतक के अन्य स्वजन का रो-रोकर बुराहाल है। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर छोटे भाई की हत्या करने वाले आरोपित बड़े भाई कैलाश सोरी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर साेमवार काे गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा