home page

मार्निंग वाॅक पर निकली युवती ने फ्लाई ओवर से लगाई छलांग, माैत

 | 

दुर्ग, 28 अक्टूबर (हि.स.)। भिलाई में बुधवार सुबह अपने घर से वॉक करने के लिए निकली एक 21 साल की युवती ने पॉवर हाउस फ्लाई ओवर से छलांग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई उपरांत पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छावनी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान खुर्शीपार निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई। पूनम अहिरवार लंबे वक्त से मिर्गी की बीमारी के दौरों से परेशान रहती थी। परिवार एम्स अस्पताल में युवती का इलाज करा रहा था। घटना की सुबह वह अपने पिता से बाहर वॉक करने की बात कहकर घर से निकली थी। इसी बीच पॉवर हाउस फ्लाईओवर पर अचानक उसने छलांग लगा दी।

घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में फ्लाईओवर से नीचे गिरने से मौत की वजह बताई जा रही है। शव काे पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल