अनूपपुर: अनूपपुर: दोस्त के साथ बाईक से जा रही युवती का गिरने से ट्रक से कुचलकर कर हुई मौत
अनूपपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को युवक से पूछताछ के बाद घटना के कारणों का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि युवती के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ने से उसकी मौत हुई थी। यह घटना जैतहरी थाना से लगभग 7 किलोमीटर दूर धनगवां गांव के पास शाम करीब 6 बजे हुई
थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अनूपपुर से बाइक पर लौट रहे थे। धनगवां ग्राम पंचायत के नवसरा तालाब के पास पीछे से एक ट्रक ने हॉर्न बजाया। ट्रक को साइड देने के उद्देश्य से युवक 29 वर्षीय अमित कुमार चौधरी ने तेज रफ्तार बाइक को सड़क किनारे लेना चाहा। इसी दौरान सड़क के किनारे (सड़क और मिट्टी के बीच) बाइक का पहिया फिसल गया। इससे युवती 25 वर्षीय रोशनी धुर्वे बाइक से उछलकर बीच सड़क पर जा गिरी। युवक अमित भी बाइक सहित सड़क किनारे गिर गया। इसी बीच, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का अगला पहिया संभलने से पहले ही युवती के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया। इस हादसे में युवक अमित को भी शरीर पर कई जगह चोटें आईं।
मृतका की पहचान रोशनी धुर्वे, पुत्री गोपाल दास धुर्वे, निवासी लपटा जैतहरी युवक अमित कुमार चौधरी, पुत्र रामू चौधरी, निवासी चर्चेडी धरहर बिलासपुर का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक और युवती की मित्रता सामने आई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जिसका पुलिस ने प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में करते हुए पूछताछ की थी, लेकिन युवक घटना के सम्बन्ध में भ्रामक जानकारी दे रहा था, बार बार वह अपनी बातों को बदल रहा था। जिसकी बदहवासी को देखते पुलिस ने युवक को हवालात में बंद कर दिया और घटना की जानकारी मृतिका के परिजनों को दी। पुलिस ने बताया कि सुबह परिजनों के आने के बाद युवती के शव का पोस्टमार्डम करा परिजनों को सौप दिया हैं। वहीं पुलिस ने बाइक जब्त करते मामले में बीएनएस धाराओं में अपराध दर्ज कर सम्बंधित ट्रक की जांच पड़ताल कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

