बिहार के रोहतास में युवती से दुष्कर्म पर प्राथमिकी
डेहरी आन सोन, 21 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में रोहतास जिले के तिलौथू थाना कैमूर पहाड़ी की तलहटी में अवस्थित अमझोर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे एक मजदूर की अर्धविक्षिप्त बेटी के साथ दुष्कर्म की प्राथमिकी आज की गई है l
पुलिस के अनुसार इस बात की जानकारी तब हुई जब युवती के माता-पिता उसे दवा करने हेतु स्थानीय पीएचसी लेकर आए।अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने युवती की स्थिति नाजुक होते देख इसकी सूचना अमझोर पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और उसे रेफर करवाने के बाद मेडिकल जांच के लिए सासाराम भेज दिया है।
बताया जाता है कि अमझोर थाना क्षेत्र के एक गांव से पश्चिम एक एट भट्टा पर काम कर रहे एक मजदूर की अर्धविक्षिप्त बेटी झोपड़ी नुमा घर में थी कि आसपास के कुछ मनचलो द्वारा लड़की को जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता अपने घर आई और दर्द से कराहने लगी तभी उसके माता-पिता काम कर घर लौटे तो देखा की बेटी की स्थिति बहुत ही खराब है । तभी तत्काल उसे स्थानीय पीएचसी लाया । जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी ।अस्पताल में मौजूद चिकित्सको ने इसकी सूचना पुलिस की दी ।पुलिस ने युवती को अस्पताल से रेफर करा मेडिकल जांच हेतु सासाराम भेज दिया है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार के अनुसार इस मामले प्राथमिकी दर्ज किया गया है l पिडि़ता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे मेडिकल जांच के लिए सासाराम भेजा गया है तथा इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। इस घटना से संबंधित दो लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा

