home page

बहराइच : अपहरण समेत तीन मामले काेतवाली में दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

 | 
बहराइच : अपहरण समेत तीन मामले काेतवाली में दर्ज, जांच में जुटी पुलिस


बहराइच, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद की नानपारा कोतवाली क्षेत्र में घटनाएं प्रकाश में आई। पहली घटना में दो युवतियों के लापता होने,दूसरे डीजे संचालक को जान से मारने की धमकी और तीसरी घटना में एक युवती के अपहरण का मामला समाने आया है। इन तीनों मामलों में पीड़ितों प​रिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि मोहल्ला जुबलीगंज निवासी एक महिला की पुत्री 30 अप्रैल की शाम को घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद वो नहीं मिली। अपने साथ अपना आधार कार्ड ले गई है। इस मामले में परिवार ने​ शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह एक परिवार ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी है। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री का अपहरण हो गया। आरोप है कि 2 मई की रात उनकी पुत्री को इलाके में रहने वाला शमशुद्दीन नाई अपने साथ ले गया है। वो शादीशुदा और उसकी चार संतानें हैं। लड़की घर से जेवर और 50 हजार रुपये ले गई हैं।

इसी तरह अगैया निवासी डीजे संचालक साबित अली को रामसूरत गुप्ता व वीरसेन गुप्ता ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित साबित अली ने बताया कि वह रामसूरत और वीरसेन के यहां आयोजित कार्यक्रम में डीजे बजाने गया था। डीजे में नुकसान होने पर जब पूछताछ की तो दोनों आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। साबित अली ने 5 मई को नानपारा कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

कोतवाल ने बताया कि तीन घटनाओं के पीड़ित थाने पर आए थे। सभी ने अपनी रिपोर्ट दर्ज करायी हैं। तीनों मामलों में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गहनता से जांच की जा रही है।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA