home page

छत पर सो रहे युवक की गला घोंट कर हत्या

 | 
छत पर सो रहे युवक की गला घोंट कर हत्या


बांदा, 04 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में ट्यूबवेल की छत पर सो रहे युवक की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेसिक टीम ने नमूने लिए है। एक डॉक्टर ने वीडियो ग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि की गई है।

कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी 23 वर्षीय सोनू पुत्र रामबाबू शुक्रवार की रात खेत से फसल की थे्सिंग करवाने के बाद घर आया। रात को वह अपनी पत्नी के साथ ट्यूबबेल की छत पर सो रहा था। तभी अज्ञात लोगों ने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद पत्नी निशा की नींद खुली देखा तो पति मृत पड़ा हुआ था। शव देखते ही पत्नी चीख पड़ी। पत्नी ने मामले की जानकारी अपनी सास सरस्वती को दी।

सूचना पाकर सास अपने परिवार के अन्य लोगो के साथ मौके पर पहुंच गई। शव देखते की घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुंची फॉरेसिक टीम ने नमूने लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा लालबाबू ने बताया कि सोनू सूरत में रह कर काम करता था। वह गुरूवार को फसल की कटाई के लिए गांव आया था। वह तीन भाईयों में बड़ा था। रात को फसल की थे्रसिंग करवाने के बाद घर आया था। उसकी मां अपने दोनों पुत्र मोनू और छोटू को लेकर कमरे में सो रही थी। सोनू अपनी पत्नी निशा के साथ ट्यूबवेल पर लेटा था। तभी उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर सीओ बबेरू सौरभ सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ ने शनिवार काे बताया कि शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह