home page

अनूपपुर: युवक पर चाकू से वार घायल, नशे में किसी से हुए विवाद पर हमले की आशंका

 | 
अनूपपुर: युवक पर चाकू से वार घायल, नशे में किसी से हुए विवाद पर हमले की आशंका


अनूपपुर, 15 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय के जमुनिहा टोला में रविवार की दोपहर 26 वर्षीय मुंडा बैगा पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला घायल कर दिया। जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मुंडा बैगा, शराबी बैगा का बेटा है और तिपानखोली, थाना कोतवाली अनूपपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वह नशे में था। होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

जिला चिकित्सालय के पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कमलेश प्रसाद ने बताया कि चाकू का वार सीने पर लगा और पसली की हड्डी तक पहुंचा। वार एक ही बार किया गया था। पुलिस का कहना है कि नशे में किसी से हुए विवाद के बाद हमला होने की आशंका है।

ड्यूटी डॉक्टर हिमांशु पांडेय ने बताया कि चाकू लिवर के ऊपरी हिस्से में लगा। पसली की हड्डी के कारण चाकू अंदर नहीं गया। घाव करीब दो इंच गहरा और डेढ़ इंच चौड़ा है। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे शहडोल रेफर किया गया।

परिजनों ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। डॉक्टर ने बताया कि मुंडा बैगा शनिवार शाम सिर में चोट लगने के बाद भी इलाज के लिए आया था। प्राथमिक उपचार के बाद वह घर चला गया था। पुलिस ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला