home page

आगरमालवाः सड़क हादसे में युवक की मौत

 | 
आगरमालवाः सड़क हादसे में युवक की मौत


आगरमालवा, 30 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552-जी पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जिले के ग्राम बामनियाखेड़ी निवासी एलकारसिंह सिसौदिया अपनी कार से जा रहे थे। सुसनेर पुलिस थानान्तर्गत ग्राम खैराना-खजूरी जोड़ के समीप वह कार को सड़क किनारे खड़ा कर लघुशंका करने के लिये खड़े थे, तभी एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुर्पद किया गया। सुसनेर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा