home page

सिरसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत

 | 
सिरसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत


सिरसा, 26 फ़रवरी (हि.स.)। सिरसा जिले के गांव माखोसरानी के निकट अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई और कार सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

गांव माखोसरानी का अजय कुमार बुधवार रात अपने दोस्त को छोडऩे गांव शाहपुरिया गया था और वापस लौटते समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने सूचना चौपटा थाना में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा भिजवाया। पुलिस ने मृतक के भाई मुकेश कुमार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, गांव पन्नीवालामोटा के निकट किन्नू से भरा कैंटर फुटपाथ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर सवार मेरठ निवासी हमीर व साहिल अबोहर से कैंटर में किन्नू भरकर मेरठ के लिए जा रहे थे। गांव पन्नीवाला मोटा पुलिस नाके पर पहुंचा तो नाके के दूसरी साइड सडक़ पर अचानक कोई पशु आने के चलते चालक कैंटर से संतुलन खो बैठा। परिणामस्वरूप कैंटर फुटपाथ पर पत्थर की रेलिंग तोडक़र पत्थर के ऊपर चढक़र टायर फटने से बंद हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर पुलिस नाके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कैंटर सवारों को संभाला। कैंटर सवार दोनों व्यक्ति बाल-बाल बच गए। वहीं कैंटर का अग्रिम भाग काफी क्षतिग्रस्त हो गया।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma