home page

सिरसा: युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

 | 

सिरसा, 11 मई (हि.स.)। जिले के उपमंडल डबवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान डबवाली निवासी आकाश के रूप में हुई है जो कि जूता कारीगर था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश रविवार देर शाम को घर में अकेला था। रात को परिजन घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने दरवाजा तोडक़र अंदर देखा तो आकाश फंदे पर लटक रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मृतक आकाश की पत्नी मायके गई हुई थी। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, डबवाली के भारतमाला रोड पर राजकनाल नहर पुल के निकट से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma