नोएडा : खुद को आग लगाकर युवक ने दी जान
नोएडा, 19 नवंबर (हि.स.)। नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के हैबतपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को खुद को आग लगा लिया। इस घटना मे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि उमेश गिरी (32 वर्ष) पुत्र कांता गिरी हैबतपुर गांव में रहते थे। बीती रात को उन्होंने अज्ञात कारण से अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। इस घटना में वह बुरी तरह से जल गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद बुलंदशहर के स्यान के रहने वाले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

