home page

चाची से अवैध संबंध और प्रताड़ना से आहत हाेकर युवक ने की आत्महत्या

 | 
चाची से अवैध संबंध और प्रताड़ना से आहत हाेकर युवक ने की आत्महत्या


नोएडा, 14 नवंबर (हि.स.)। थाना सूरजपुर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके भाई ने उसकी चाची के साथ अवैध संबंधों और उसकी प्रताड़ना के चलते एक पेड़ की डाल से लटककर आत्महत्या कर लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मूलरूप से हमीरपुर जिले का रहने वाला बृजेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मौजूदा समय में नोएडा के सेक्टर 17 में रहता हैं। उसके भाई अनिल कुमार के उसकी चाची उमा से अवैध संबंध थे। उमा से मिलने के लिए वह ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में स्थित उसके घर गया था। आरोप लगाया है कि उसकी चाची उसके भाई को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थी। इस वजह से परेशान होकर 11 नवंबर की रात्रि को उसने नॉर्थ विंड सोसाइटी के सामने सर्विस रोड पर पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी चाची उमा के उत्पीड़न के चलते ही उसके भाई ने आत्महत्या किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी