घर में घुसकर बच्ची के साथ गन्दी हरकत करने का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बहराइच, 06 मई (हि.स.)। बुधवार को खैरीघाट थाना क्षेत्र में बच्ची ने गांव के एक व्यक्ति पर घर में घुसकर गन्दी हरकत करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीरी सूचना पर एफआईआर पंजीकृत कर लिया है और अग्रिम जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बुधवार दोपहर अपने घर में सो रही थी, उसी वक्त गांव का एक व्यक्ति घर में आ गया और उसके साथ गन्दी हरकत करने लगा। अचानक नींद खुलने पर पीड़िता ने जब शोर मचाना चाहा तो आरोपित ने उसका मुंह दबा दिया। किसी प्रकार आरोपित के चंगुल से छूटकर भाभी को आवाज लगाई। भाभी को आता देख आरोपित पीड़िता को धमकाते हुए मौके से भाग निकला।
वारदात के सम्बन्ध में खैरीघाट थानाध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की सूचना पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की विवेचना एसआई सी पी मिश्रा को सौंप दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA

