राजगढ़ः ईंट भट्टा पर काम कर रहे युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत
राजगढ़, 13 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के सूरजपोल में रहने वाले 28 वर्षीय युवक की शुक्रवार सुबह ईंट भट्टा पर काम करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने इलाज के दौरान हो गई।
नरसिंहगढ़ थाना पुलिस के अनुसार सूरजपोल मौहल्ला निवासी 28 वर्षीय अरुण पुत्र राजकुमार प्रजापति इलाईपुरा स्थित रामसिंह र्के इंट भट्टा पर मजदूरी कर रहा था तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने युवक की मौत संभवतःहृदयाघात होने से बताई है। युवक की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लग सकेगा। पुलिस लोकेश प्रजापति की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
वहीं, शहर ब्यावरा थाना पुलिस के अनुसार ग्राम लाखोरी थाना चाचैड़ा निवासी 21 वर्षीय गोलू पुत्र अमरसिंह अहिरवार ने घर में रहते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, बेसुध हालत में परिजन उसे ब्यावरा के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक ने किन हालातों के चलते जहर खाया, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर मामला संबंधित थाना चाचैड़ा के सुपुर्द किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

