अनूपपुर: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्धावस्था में युवती की मौत, पोस्टमार्टम के बाद होंगा स्पष्ट
अनूपपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला चिकित्साल रविवार की शाम करीब 7 बजे इलाज कराने पहुंची 20 वर्षीय युवती सरिता प्रजापति पुत्री सुखलाल प्रजापति निवासी पोंडी चोड़ी की संदिग्धावस्था में मौत हो गई।
युवती की इलाज के लिए दोपहर 3.20 बजे लाया गया था, इस दौरान परिजनों द्वारा जहर खाने की सूचना पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, हालांकि इस दौरान डॉक्टर ने युवती की बिगड़ती तबियत पर उसे स्थिर कर शहडोल मेडिकल कॉलेज के जाने की सलाह दी गई। लेकिन परिजन शहडोल ले जाने की बजाय जिल चिकित्सालय अनूपपुर में इलाज कराना चाह रहे थे। इसी दौरान अचानक युवती की तबियत ज्यादा बिगड़ गई, जहां उसकी मौत हो गई।
अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की बात परिजनों से कही। जिस पर परिजन बिना पोस्टमार्टम शव ले जाने जिद्द करने लगे। इस पर पुलिस अधिकारी ने परिजनों को समझाते पोस्टमार्टम के लिए राजी कर शव को मर्चुरी में रखवाया गए, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
डॉक्टर के अनुसार युवती के जहर खाने की आशंका बताई, लेकिन युवती के मुँह से न तो सल्फास या अन्य कीटनाशी दवा की गंध महकी। परिजनों के अनुसार घटना के दौरान घर में युवती, पिता के अलावा भाभी थी। माँ अपनी छोटी बहन के पास शनिवार को शहडोल मिलने गई थी। बड़ा भाई शहडोल में किसी कंपनी में काम करता है, पिता पैर की हड्डी टूटे होने के कारण दिव्यांग है।
मृतिका की मौसी का कहना है कि युवती को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था, शनिवार की गांव में ही किसी डॉक्टर से इलाज करवाते उसे इंजेक्शन दिलाई गई थी। दोपहर में युवती बाड़ी में बैठी थी, तबियत बिगड़ने पर जहर की आशंका में इलाज के लिए अस्पताल लेकर परिजन आए थे। फिलहाल पुलिस सोमवार को पीएम की कार्रवाई करवाते परिजनों के बायन दर्ज करेगी। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

