home page

महिला अस्पताल में नवजात की मौत पर किन्नरो का हंगामा, तोड़ फोड़

 | 
महिला अस्पताल में नवजात की मौत पर किन्नरो का हंगामा, तोड़ फोड़


बांदा, 16 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। इससे नाराज नशे में धुत्त किन्नरों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। गार्ड के मना करने पर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नही किन्नरों ने महिला अस्पताल में तोड़ फोड़ किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया। डॉक्टर ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्रसूता के भाई किन्नर है, उसने हंगामा किया है।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव निवासी 23 वर्षीय पूजा पत्नी दिलीप कुमार प्रसव पीड़ा से परेशान थी। घरवालों ने मंगलवार की शाम करीब सात बजे उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर चारू गौतम ने उसका चेकअप किया। डॉक्टर के मुताबिक, महिला का बच्चा पेट में ही मर चुका था। डॉक्टर ने महिला के परिजनों को बच्चे की मौत होने की बात बताई थी। उसे मेडिकल काॅलेज ले जाने के सलाह दी गई, लेकिन परिजन उसे मेडिकल काॅलेज नही ले गए। परिजनों की आरजू मिन्नत पर डॉक्टरों ने रात करीब सवा दस बजे नार्मल डिलिवरी करा कर मृत बच्चे को बाहर निकाल लिया।

सूचना पाकर पूजा का किन्नर भाई अन्य किन्नरों के साथ अस्पताल पहंच गया। इसी बीच पूजा के ससुराली जन भी आ गए। दोनाें लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने कुछ लोगों ने डॉक्टरो पर लापरवाही का आरोप लगा दिया। इससे नाराज किन्नारों ने महिला अस्पताल में हंगामा मचाना शुरू कर दिया। हंगामा देख डाॅक्टर और कर्मचारी सहम गए। किन्नरों अस्पताल में तोड़ फोड़ करना शुरू कर दिया। खिड़की दरवाजे में शीशे तोड़ दिए। इस पर ड्यूटी पर तैनात गार्ड भोला ने मना किया तो उसके साथ भी मारपीट किया।

सूचना पाकर सीएमएस डॉक्टर सुनीता सिंह मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी सिविल चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले की शांत कराया गया। सीएमएस डॉक्टर सुनीता सिंह ने बताया कि बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डॉक्टर चारू गौतम ने मामले की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया का पूजा भाई ओरन का रहने वाला उसने नशे में हंगामा मचाया है। फिलहाल तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

----------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह