नोएडा : पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का लगा आरोप
नोएडा, 28 जुलाई (हि.स.)। नोएडा के थाना कासना क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता का शव ससुराल में मंगलवार सुबह पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला है। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना कासना प्रभारी पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि घंघोला गांव में रहने वाले अमित की वर्ष 2020 में तनु (25) से शादी हुई थी। विवाहिता तनु का शव आज उनके सुसराल में पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला है। पति की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और जांच की। मामले में मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के समय से ही उसके ससुराल वाले दहेज की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी तनु की सुरलीजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटका दिया है। इस मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति अमित और उसकी मां आदि के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

